पिथौरागढ़, फरवरी 17 -- पिथौरागढ़। नगर स्थित लक्ष्मण सिंह महर परिसर में आईपीआर विमर्श व्याख्यान श्रृंखला के तहत 'भारतीय ज्ञान प्रणाली : प्राचीन ज्ञान, भावी शिक्षा व बौद्धिक संपदा अधिकार' विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मंगलवार को आईपीआर सेल की समन्वयक डॉ. गरिमा पुनेठा ने बताया कि उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉल्फिन पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज, देहरादून के भौतिकी एवं बायोफिजिक्स विभाग के प्राध्यापक डॉ. आशीष रतूड़ी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...