पिथौरागढ़, अप्रैल 13 -- पिथौरागढ़। नगर के एलएसएम कैंपस में आगामी 16 अप्रैल से सोलर व स्टेलर फिजिक्स पर तीन दिवसीय कार्यशाला होगी। सोमवार को सहायक प्रोफेसर व कार्यक्रम समन्वयक डॉ. गरिमा पुनेठा ने बताया कि इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स पुणे की ओर से कार्यशाला प्रायोजित किया जाएगा। बताया कि कार्यशाला में स्नातक, स्नातकोत्तर छात्रों, शोधार्थियों, शिक्षकों को खगोल भौतिकी के महत्वपूर्ण क्षेत्र, सूर्य व तारकीय भौतिकी के मूलभूत सिद्धांतों, आधुनिक शोध प्रवृत्तियों के बारे में बताया जाएगा। यह भी पढ़ें- युविका कार्यक्रम के लिए प्रियांशी का चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...