पिथौरागढ़, जुलाई 26 -- पिथौरागढ़। सीमांत के एलएसएम कैंपस के पूर्व महासचिव मुकेश कुमार ने एसएसजेयू अल्मोड़ा के कुलसचिव को ज्ञापन दिया। कुलसचिव के कैंपस पहुंचने पर मुकेश ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने कुलसचिव को दिए ज्ञापन में कैंपस में शिक्षकों व कर्मचारियों के पदों में की गई कटौती को निरस्त कर दुबारा पद सृजित करने की मांग उठाई। कहा कैंपस में वर्तमान में लगभग सात हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इतनी बड़ी छात्र संख्या होने के बावजूद कैंपस में शिक्षकों व कर्मचारियों के स्वीकृत पदों में लगातार कटौती की जा रही है। जिससे शिक्षण व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। मुकेश ने कहा कैंपस में शिक्षकों व कर्मचारियों की यह कमी नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों तथा गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की भावना के भी विपरीत है। उन्होंने कैंपस में जल्द से जल्द श...