अल्मोड़ा, जुलाई 26 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में एलएलबी चौथे सेमेस्टर व बीए दूसरे सेमेस्टर का रिजल्ट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने बताया कि छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें पोर्टल पर लॉग इन कर स्टूडेंट लाइफ साइकिल पर जाना होगा। यहां से वह अपना रिजल्ट देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह रिजल्ट वही छात्र देख सकेंगे, जिनकी एबीसी आईडी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...