एलएलबी में परमेश्वरदीन लॉ कॉलेज के आशुतोष को मिला गोल्ड मेडल
हरदोई, जुलाई 31 -- अतरौली। अतरौली स्थित पंडित परमेश्वर दीन लॉ कॉलेज के छात्र आशुतोष बाजपेयी ने एलएलबी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से माता-पिता के साथ-साथ कॉलेज का भी गौरव बढ़ा है। लखनऊ विश्वविद्यालय के 69वें दीक्षांत समारोह में शुक्रवार को मुख्य अतिथि आनंदीबेन पटेल, कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी तथा उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी की उपस्थिति में आशुतोष बाजपेयी को एलएलबी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। कॉलेज प्रबंधक डॉ. प्रमोद शुक्ला एवं कार्यालय प्रभारी प्रेम प्रकाश मिश्रा ने आशुतोष बाजपेयी को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। यह भी पढ़ें- रांची विश्वविद्यालय: गोल्ड मेडल सूची पर आपत्ति का आज अंतिम मौका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.