मुरादाबाद, जून 19 -- हिंदू कालेज में चल रही एलएलबी परीक्षाओं में शुक्रवार को एक छात्र नकल करता पकड़ा गया है। हालांकि प्राचार्य ने इस संबंध में जानकारी न होने की बात कही है। मिली जानकारी के अनुसार कालेज में एलएलबी की परीक्षाएं चल रही हैं। इस दौरान एक छात्र नकल करता पकड़ा गया। छात्र के पास से मोबाइल भी बरामद किया गया। पेपर शुरू होने के एक घंटा बाद छात्र के पास से मोबाइल मिला। प्राचार्य एसएस रावत का कहना है कि इस संबंध में उनके पास कोई जानकारी नहीं है। न ही उन्हें छात्र के पकड़ने जाने की कोई खबर मिली है। पेपर शांतिपूर्ण हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...