मुंगेर, सितम्बर 14 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2026-29 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन की प्रक्रिया अब नये चरण में पहुंच गयी है। विश्वविद्यालय ने तीसरी मैरिट लिस्ट के तहत नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है। तीनों मैरिट लिस्ट में चयनित कुल 245 विद्यार्थियों में अबतक 123 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है। वहीं कॉलेज में अभी 57 सीटें रिक्त हैं। तीसरी मैरिट लिस्ट के तहत नामांकन की प्रक्रिया 9 से 12 सितंबर के बीच पूरी की गयी। इसमें चयनित कुल 87 विद्यार्थियों में 30 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया। इसके साथ ही तीनों मैरिट लिस्ट में अबतक चयनित विद्यार्थियों में नामांकन लेने वालों की संख्या 123 हो गयी है。

रिक्त सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया इधर, तीन मैरिट लिस्ट के बाद बची...