सहारनपुर, जून 11 -- सहारनपुर। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए एलएलबी तीन वर्षीय तथा पांच वर्षीय विधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय से संबद्ध उन महाविद्यालयों और संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है, जिन्होंने भारतीय विधिज्ञ परिषद (बार काउंसिल ऑफ इंडिया) की स्वीकृति विश्वविद्यालय को उपलब्ध करा दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार बीए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी और एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 10 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संचालित की जा रही है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है। यह भी पढ़ें- 1238 सीटों के लिए 4300 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण प्रवेश समन्वयक ने ब...