काशीपुर, अप्रैल 3 -- जसपुर। ग्राम रायपुर के एनएस गहलौत लॉ कॉलेज के एलएलबी पंचम सेमेस्टर का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। कुमाऊं विश्वविद्यालय के जारी परिणाम में कॉलेज के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। पंचम सेमेस्टर में अनिल कुमार ने पहला स्थान, उज्जवल अग्रवाल ने दूसरा और स्मृति अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज सचिव वरूण गहलोत, शिक्षिका दीक्षा चौधरी, सचिन अग्रवाल, मल्लिका, अक्षय सहित अन्य शिक्षकों ने छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.