काशीपुर, अप्रैल 4 -- जसपुर। ग्राम रायपुर स्थित एनएस गहलौत लॉ कॉलेज के एलएलबी तृतीय सेमेस्टर का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा जारी परीक्षाफल में राखी राजपूत प्रथम, पुष्पा द्वितीय तथा अभय तृतीय स्थान पर रहे। कॉलेज सचिव वरूण गहलोत, शिक्षिका दीक्षा चौधरी, सचिन अग्रवाल, मल्लिका, अक्षय आदि ने विद्यार्थियों को बधाई दी है। इधर, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं एनसीसी के पूर्व मेजर स्वतंत्र मिश्रा को बीएसवी इंटर कॉलेज का प्रधानाचार्य बनाए जाने पर राष्ट्र सेवा मंच के सदस्यों ने स्कूल पहुंचकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.