अल्मोड़ा, जुलाई 22 -- अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय संस्था एनसीएमईसी और राष्ट्रीय अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल से मिली साइबर टिपलाइन शिकायत के बाद पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी में एक और कार्रवाई की है। पुलिस ने जांच के बाद एलएलबी के छात्र के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच में समाने आया कि संदिग्ध मोबाइल नंबर का संचालन कटोली दन्या निवासी युवक कर रहा था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी युवक वर्ष 2016 से अल्मोड़ा शहर में रहकर पढ़ाई कर रहा है। वह वर्तमान में एलएलबी अंतिम वर्ष का छात्र है और कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुगालखोला में किराए पर रह रहा है। आरोपी छात्र ने इसी कमरे से अपने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर प्रतिबंधित और आपत्तिजनक सामग्री को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। धारानौला चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा ने तकनीकी साक्ष्यों ...