मेरठ, अप्रैल 4 -- विश्वविद्यालय परिसर से एलएलबी छात्र के अपहरण और फिरौती वसूली के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, भावनपुर थाना क्षेत्र के किनानगर निवासी कपिल कुमार विश्वविद्यालय में एलएलबी का छात्र ने 28 मार्च को मेडिकल थाने में तहरीर देकर अपहरण और लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि वह परीक्षा फार्म जमा करने विश्वविद्यालय गया था। शाम के समय परिसर स्थित मंदिर के पास काले रंग की बिना नंबर की कार में सवार कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट करते हुए कार में डालकर अपहरण कर लिया।आरोपी छात्र को जागृति विहार एक्सटेंशन-2 ले गए। आरोपियों ने पिस्टल से फायरिंग भी की। इसके बाद आरोपी उसे कुटी चौराहे के पास एक एटीएम पर ले गए और जबरन 18 हजार रुपये निकलवाए। साथ ही उसके पास मौजूद दो ...