एलएलबी छात्रों ने मूल्यांकन में गड़बड़ी और परिणाम में देरी पर उठाए सवाल
मुरादाबाद, अक्टूबर 6 -- मुरादाबाद। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के एलएलबी और बीए एलएलबी पाठ्यक्रम के छात्रों ने एकबार फिर आवाज उठाई है। प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में कथित मूल्यांकन संबंधी विसंगतियों और द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम जारी नहीं होने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने मांगों पर एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन और अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी। छात्रों का आरोप है कि प्रथम सेमेस्टर के परिणाम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को अनुत्तीर्ण किया गया। पुनर्मूल्यांकन (चैलेंज इवैल्यूएशन) के लिए आवेदन करने पर कुछ छात्रों के परिणाम में बदलाव हुआ, जबकि कुछ को अतिरिक्त विषयों में अनुत्तीर्ण कर दिया गया। छात्रों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है。
ज्ञापन की मांगें ज्ञापन में कहा कि प्रथम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.