एलएलबी छात्रा की मौत, परिवार पर दूसरा वज्रपात
लखनऊ, मई 21 -- काकोरी, (लखनऊ)संवाददाता। लखनऊ की राजधानी काकोरी के बरगद तला में गुरुवार की सुबह ढाबा संचालक ब्रजपाल यादव की बेटी शालिनी यादव (23) की मौत हो गई। एलएलबी की छात्रा शालिनी का शव कमरे में मिला। परिजनों के आवाज लगाने पर कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर खिड़की से झांका तो भीतर का दृश्य देख परिवार में कोहराम मच गया। दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कमरे से बरामद मोबाइल फोन से संकेत मिलता है कि घटना से पूर्व शालिनी किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। मोबाइल को जब्त कर विस्तृत जांच की जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल जारी है।यह इस परिवार पर दूसरा बड़ा आघात है। लगभग एक वर्ष पूर्व ब्रजपाल के छोटे बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.