एलएलबी के छात्र की हत्या में शामिल आरोपी गिरफ्तार
नोएडा, मई 19 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। साकीपुर गांव के रहने वाले एलएलबी के छात्र साजन भाटी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, घटना में शामिल फरार आरोपियों की तलाश जारी है। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के साकीपुर गांव में पांच मई की रात घर के बाहर एलएलबी के छात्र साजन भाटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पड़ोसियों से घर के बाहर नाली के आसपास पड़े कूड़े को जलाने को लेकर हुए विवाद में साजन की हत्या की गई थी। यह भी पढ़ें- चौकीदार की हत्या का मुख्य आरोपित गौतम शेखुपरा से गिरफ्तार पुलिस ने हत्या की घटना में शामिल एक आरोपी नेमपाल उर्फ मेमपाल निवासी साकीपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि घटना के समय आरोपी मौके पर मौजूद था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.