प्रयागराज, मई 14 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा में गुरुवार को बड़ी लापरवाही सामने आई। दूसरी पाली में सुबह 11:30 से 1:30 बजे तक आयोजित एलएलबी छठवें सेमेस्टर साइबर ला की परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं को बीए-एलएलबी का प्रश्नपत्र बांट दिया गया। यह भी पढ़ें- जेपीविवि: परीक्षा व्यवस्था हाईटेक, विवि के चक्कर से मिलेगी राहतपरीक्षा में गड़बड़ी महिला सेवा सदन डिग्री कॉलेज बैरहना समेत अन्य केंद्रों पर पेपर खोलने के बाद जब एलएलबी के परीक्षार्थियों ने कक्ष निरीक्षकों को यह बताया कि बीए-एलएलबी का पेपर है तब आनन-फानन में उनसे प्रश्नपत्र वापस ले लिए गए। इसकी सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को दी गई विश्वविद्यालय की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों की लॉगिन पर सही प्रश्नपत्र भेजा गया।समय में दे...