बरेली, मई 25 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में विधि पाठ्यक्रम की परीक्षा चल रही है। विश्वविद्यालय के सबसे बड़े केंद्र बरेली कॉलेज में भी कॉलेज सहित अन्य महाविद्यालयों के छात्रों की परीक्षाएं हो रही हैं। बरेली कॉलेज में सोमवार को विधि पाठ्यक्रम के छठवें सेमेस्टर की परीक्षा में पहली पाली में दो नकली को प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने पर्ची से नकल करते पकड़ा। चीफ प्रॉक्टर प्रो. इंद्रीवर सिंह चौहान ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन और शांति पूर्वक कराने के लिए प्रॉक्टोरियल बोर्ड लगातार जांच कर रही है। सोमवार को पहली पाली में छठवें सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान कक्ष में चेकिंग करने पर एक दिव्यांग छात्र पर्चियों से नकल करते पकड़ा गया। छात्र के पास प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सात से आठ पर्चियां मिलीं। वहीं छठवें सेमेस्टर के एक अन्य छात्र...