मुंगेर, अगस्त 30 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2026-29 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर जारी दूसरी मेरिट लिस्ट की काउंसलिंग प्रक्रिया शनिवार से विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में शुरू हो गयी। दूसरे मेरिट लिस्ट में चयनित 96 विद्यार्थियों में पहले दिन चार विद्यार्थियों ने नामांकन लिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए विश्वविद्यालय द्वारा दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की गयी है। इसमें कुल 96 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चयनित विद्यार्थियों की काउंसिलिंग प्रक्रिया 29 अगस्त से 3 सितंबर तक चलेगी। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए काउंसलिंग की तिथि क्रमांक वार निर्धारित की गयी है। निर्धारित तिथि के अनुसार ही विद्यार्थियों को काउंसिलिंग में शामिल होना होगा。

पहली मेरिट ...