बांदा, सितम्बर 26 -- बांदा, संवाददाता। एलएलबी की तैयारी कर रहे युवक ने शनिवार को सूने घर में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी जलसेन ने बताया कि उसका 19 वर्षीय छोटा भाई दीपक पुत्र राजा शनिवार की सुबह घर में अकेला था। उसकी मां खेत चली गई थी। छोटी बहन दूसरे वाले घर गई थी। सूना मौका देख उसने कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद घर पहुंचे परिजनों ने शव फंदे पर लटकता देखा तो चीख पड़े। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे मे...