मथुरा, अगस्त 3 -- डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के सोमवार को होने वाले 92वें दीक्षान्त समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बीएसए कॉलेज मथुरा की छात्रा मोहिनी शर्मा को तीन स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। मोहिनी ने एलएलबी तृतीय वर्ष की परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने हेतु रामेश्वर प्रसाद बागला स्वर्ण पदक, एलएलबी मुख्य परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर पं. मोतीलाल नेहरू स्वर्ण पदक एवं एलएलबी 2026 की समेकित परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने हेतु मो. सैफुल्ला खान स्मृति स्वर्ण पदक प्रदान किया जायेगा। यह भी पढ़ें- 30 स्वर्ण पदकों के साथ बना जनपद का सर्वश्रेष्ठ कॉलेज सफलताएँ महाविद्यालय की एमएड की छात्रा गीता को एमएड सत्र 2023-25 की मुख्य परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने हेतु विशेष एमएड स्वर्ण पदक प्रदान किया जाय...