एलएलबी की छात्रा ने लगाया फंदा, मौत
पीलीभीत, अगस्त 12 -- पीलीभीत। बीसलपुर में कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव चौसरा में एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा ने अज्ञात कारणों से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। गांव चौसर निवासी साधुराम गंगवार की 17 वर्षीय बेटी कल्पना गंगवार नगर के बाला देवी रोशन लाल महाविद्यालय में एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसने घर के कमरे में कुंडे से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद कल्पना की मां पुष्पलता गंगवार जब कमरे में दाखिल हुई तो मंजर देख दंग रह गई। साधु राम की सूचना पर कोतवाल संजीव शुक्ला मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के पिता साधुराम गंगवार, मां पुष्प लता गंगवार, भाई शिवम गंगवार, बहन प्रसून कुमारी, पारुल और प्रियांशी बेसुध हैं। घटना के कारणों को लेकर तस्वीर स्पष्ट नहीं है। छात्रा के आत्महत्या करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.