गाज़ियाबाद, सितम्बर 12 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। लॉ पाठ्यक्रमों में दाखिलों की धीमी रफ्तार को देखते हुए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने फिर से पंजीकरण खोल दिए हैं। यह मौका ऐसे छात्रों के लिए बेहतर अवसर है जो कानून की पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन किसी वजह से पंजीकरण नहीं करा पाए थे। जिले के एमएमएच कॉलेज में एलएलबी की 48 सीटें रिक्त हैं, जबकि कई निजी संस्थानों में भी 40 फीसदी तक सीट खाली हैं। ऐेसे में वंचित छात्र इस मौके का फायदा उठा सकते हैं। विश्वविद्यालय के मुताबिक पंजीकरण से छूटे छात्र 14 सितंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। 14 सितंबर तक ही पंजीकृत छात्र अपने आवेदन में संशोधन भी कर सकते हैं। वहीं, पहले से पंजीकृत, लेकिन अप्रवेशित और नए पंजीकृत विद्यार्थी अपने पंजीकरण वाले कॉलेज में 12-15 सितंबर तक फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा करा दें। 16 सितंबर क...