एलएलबी और एलएलएम में प्रवेश को शुरू हुए पंजीकरण
अल्मोड़ा, सितम्बर 13 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि की ओर से इस साल उत्तराखंड राज्य संयुक्त एलएलबी व एलएलएम प्रवेश परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा के लिए पंजीकरण पोर्टल भी खोल दिया गया है। एसएसजे विवि के कुलसचिव डॉ. डीएस बिष्ट ने बताया कि छात्र छात्राएं 28 सितंबर तक पंजीकरण कर सकते हैं। चार अक्तूबर को प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। 12 अक्तूबर को रिजल्ट जारी करने की तिथि निर्धारित की गई है। इसके बाद काउंसिलिंग शुरू होगी। यह भी पढ़ें- एलएलबी और बीए एलएलबी का परीक्षा फॉर्म 18 तक भरें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.