बरेली, फरवरी 12 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एलएलबी (त्रिवर्षीय/पंचवर्षीय) एवं एलएलएम पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर 2026 की बाह्य प्रयोगात्मक व आंतरिक परीक्षाओं की तिथि 20 फरवरी तक बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देशित किया है कि निर्धारित अवधि में परीक्षाएं सम्पन्न कर अंक समर्थ पोर्टल पर अपलोड करें। 20 फरवरी के बाद किसी भी स्थिति में अंक स्वीकार नहीं किए जाएंगे और अंक अपलोड न करने वाले महाविद्यालयों के परीक्षाफल पर विचार नहीं होगा। किसी समस्या पर डॉ. विशाल सक्सेना से संपर्क करने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.