बरेली, जनवरी 6 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एलएलबी, एलएलएम विषम सेमेस्टर की मुख्य व बैक परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी किया है। इसके साथ ही बीलिब, बीसीए, बीबीए, एमलिब, बीकॉम समेत अन्य परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। इसके मुताबिक स्नातक प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं अब 13 जनवरी से शुरू होंगी। मकर संक्रांति पर अवकाश होने पर उस दिन की परीक्षा को हटाया गया है। एलएलबी तीन वर्ष पाठ्यक्रम की परीक्षा 13 से 24 जनवरी तक होगी। एलएलबी पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के विषम सेमेस्टर की मुख्य व बैक पेपर परीक्षा 13 से 27 जनवरी तक होगी। एलएलएम प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 से 27 जनवरी तक होगी। इसी तरह बीकॉम फाइनेंस विषम सेमेस्टर की परीक्षा 13 से 27 जनवरी तक होंगी। बीकॉम फाइनेंसियल सर्विसेज विषम सेमेस्टर की प...