नैनीताल, अक्टूबर 2 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा से संबद्ध राजकीय, अशासकीय और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों व संस्थानों में सत्र 2026-27 के एलएलबी और एलएलएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। शासन के 24 सितंबर के पत्र के अनुपालन में इस सत्र प्रवेश परीक्षा के बजाय मेरिट के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे।इच्छुक अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से सात अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। मेरिट आधारित परिणाम 23 अक्तूबर को जारी होंगे, जबकि काउंसलिंग और प्रवेश की संभावित तिथि 25 अक्तूबर निर्धारित की गई है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये तथा एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 1500 रुपये रखा गया है। समर्थ पोर्टल पंजीकरण...