एलएलबी अंतिम सेमेस्टर के 217 छात्रों का परिणाम अब तक लंबित
प्रयागराज, जून 20 -- प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में एलएलबी अंतिम सेमेस्टर के 217 विद्यार्थियों का परिणाम अब तक लंबित है। इसका मुख्य कारण कई कॉलेजों की ओर से मूट कोर्ट, असाइनमेंट और अन्य आंतरिक मूल्यांकन के अंक समय से विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपलोड न किया जाना है। इससे प्रभावित छात्रों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार संबंधी प्रक्रियाओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार एलएलबी तीसरे सेमेस्टर में कुल 9837 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 9620 छात्र-छात्राओं का परिणाम घोषित किया जा चुका है, जबकि 217 का रिजल्ट आवश्यक आंतरिक अंक उपलब्ध न होने के कारण रोका गया है। यह भी पढ़ें- पिछले साल तक के सभी एकेडमिक रिकॉर्ड हो जाएंगे डिजिटल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.