एलएलबी, एलएलएम और एमएड की प्रवेश परीक्षा आज
मुरादाबाद, अगस्त 30 -- मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए एलएलबी, एलएलएम और एमएड में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा सोमवार को होगी। एलएलबी की प्रवेश परीक्षा केजीके स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित की जाएगी। एलएलएम और एमएड की प्रवेश परीक्षा संबंधित पाठ्यक्रम संचालित करने वाले संबद्ध महाविद्यालयों में होगी। विश्वविद्यालय कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी ने अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने और निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.