एलएलजेएम चर्च में जॉन वेस्ली दिवस मनाया
कानपुर, मई 24 -- कानपुर। एलएलजेएम मेथोडिस्ट चर्च में रविवार को जॉन वेस्ली दिवस उत्साह और आत्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष आराधना सभा आयोजित की गई, जिसमें कलीसिया के सदस्यों एवं विश्वासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विशेष प्रार्थनाएं कलीसिया, समाज एवं राष्ट्र की उन्नति और शांति के लिए की गईं। संचालन रेव्ह सुधीर के देव ने किया। वुमेन सोसाइटी ऑफ क्रिश्चियन सर्विस की ओर से सभी उपस्थित लोगों के लिए जलपान एवं शीतल पेय की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर प्रीता रोल्सटन, सुनीता एबेनजर, मोनिका विलियम्स मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- युवा समाज के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभायें: फादर निरंजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.