एलएलएम प्रवेश आवेदन में करें संशोधन
अलीगढ़, जुलाई 24 -- अलीगढ़। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एलएलएम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विश्वविद्यालय ने सभी अभ्यर्थियों से अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में अंकित स्नातक शैक्षणिक विवरण का सावधानीपूर्वक परीक्षण करने का आग्रह किया है। विश्वविद्यालय के संज्ञान में आया है कि अनेक अभ्यर्थियों ने अपने स्नातक शैक्षणिक विवरण में बीए, बीएससी अथवा अन्य ऐसे पाठ्यक्रम अंकित कर दिए हैं, जो एलएलएम प्रवेश के लिए निर्धारित न्यूनतम पात्रता के अनुरूप नहीं हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि एलएलएम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी के पास एलएलबी अथवा समकक्ष विधि स्नातक उपाधि होना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- AILET 2027: ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.