धनबाद, मई 13 -- धनबाद। आइसा ने धनबाद में एलएलएम (विधि स्नातकोत्तर) की पढ़ाई शुरू करने की मांग तेज कर दी है। लॉ कॉलेज धनबाद में मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। लॉ कॉलेज धनबाद को अंगीभूत कॉलेज का दर्जा दिलाने की भी मांग की। राज्य संयुक्त सचिव रितेश मिश्रा ने कहा कि बीबीएमकेयू में एलएलएम की पढ़ाई नहीं होने से काफी संख्या में छात्रों को दूसरे शहर व राज्य जाना पड़ता है। संगठन की ओर से 14 मई को मेमको मोड़ से बीबीएमकेयू मुख्यालय तक पैदल मार्च निकालकर विवि प्रशासन को मांग-पत्र सौंपा जाएगा। मौके पर दीपक महतो, वीरेंद्र कुमार, चेतन यादव समेत अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- एलएलएम पढ़ाई की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान यह भी पढ़ें- 25 मई से शुरू होगी एलएलबी की परीक्षा यह भी पढ़ें- एलएलबी: परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.