एलएलएम पढ़ाई की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान
धनबाद, मई 12 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने सोमवार को एलएलएम पढ़ाई की मांग को लेकर आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। इस बाबत सिविल कोर्ट परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। राज्य संयुक्त सचिव रितेश मिश्रा ने कहा कि बीबीएमकेयू में एलएलएम की पढ़ाई नहीं होने से एलएलबी पास छात्र-छात्राएं परेशान हैं। एलएलएम की पढ़ाई के लिए रांची-भागलपुर या अन्य शहर जाने को मजबूर हैं। कोयलांचल के छात्रों के साथ यह अन्याय है। आइसा एलएलएम की पढ़ाई को लेकर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी। मेमको मोड़ से बीबीएमकेयू धनबाद कैंपस तक 14 मई को पैदल मार्च निकालने की घोषणा की गई है। यह भी पढ़ें- एलएलबी: परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज कुलपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा। हस्ताक्षर अभियान में बीबीएमकेयू प्रभारी दीपक महतो, अभिजीत महतो, निशा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.