बरेली, अगस्त 18 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने छात्रहित में एलएलएम और एलएलबी-त्रिवर्षीय (अनुदानित) पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 अगस्त कर दी है। विश्वविद्यालय ने इसे छात्रों को दिया गया अंतिम अवसर बताया है। परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों को 20 अगस्त तक प्रवेशित छात्रों का पूरा विवरण समर्थ पोर्टल पर अपलोड करना होगा। प्रवेशित छात्रों का विवरण और प्रवेश परीक्षाफल विश्वविद्यालय की ई-मेल registrarjpru@gmail.com पर 22 अगस्त तक भेजना अनिवार्य होगा। वहीं प्रवेशित छात्रों की सूची की हार्ड कॉपी 24 अगस्त तक अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में जमा करनी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...