एलएलएम-एमएड में प्रवेश को आज से ऑनलाइन आवेदन
मेरठ, मई 19 -- चौ. चरण सिंह विवि कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में एलएलएम, एमएड, बीपीएड, एमपीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। चारों पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा से दाखिला मिलेगा। इन सभी पाठ्यक्रमों में चार हजार से अधिक सीटें हैं। एमएड-बीपीएड दोनों पाठ्यक्रमों में दो हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश के मौके मिलेंगे। आवेदन www.ccsuniversity.ac.in पर अपने पंजीकरण करा सकते हैं। विवि के अनुसार उक्त चारों पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। इसी मेरिट से छात्र-छात्राओं को सीटों के सापेक्ष काउंसिलिंग से प्रवेश मिलेगा। काउंसिलिंग एमएड एवं एलएलएम पाठ्यक्रमों में होगी, जबकि बीपीएड-एमपीएड में फिटनेस टेस्ट होगा। टेस्ट में सफल छात्रों को ही मेरिट में शामिल किया जाएगा. यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.