एलएमपीएस और स्मार्ट बॉर्डर से आधुनिक और अभेद्य बनेगा सीमा तंत्र: शाह
नई दिल्ली, जून 9 -- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (एलपीएमएस) और स्मार्ट बॉर्डर से सीमा तंत्र आधुनिक और अभेद्य बनेगा। मंगलवार को दिल्ली में एलपीएमएस 'विनिमय' का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने ये बात कही। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद लैंड पोर्ट अथॉरिटी को नई दिशा मिली है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री शाह ने कहा कि सुरक्षा-केंद्रित सोच से आगे बढ़कर लैंड पोर्ट को देश की सुरक्षा का पहला कवच, व्यापार को गति देने का माध्यम तथा लोगों के बीच संपर्क और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का सेतु बनाया गया है। सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास, वैध व्यापार को प्रोत्साहन और पलायन जैसी समस्याओं से निपटने में भी लैंड पोर्ट की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय स्मार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.