संभल, जून 10 -- नोएडा में आयोजित 30वीं प्री स्टेट शूटिंग गेम प्रतियोगिता में संभल जिले के लिटिल फ्लॉवर्स एकेडमी इंटर कॉलेज, भवालपुर की कक्षा 11 की छात्रा कुमारी नियाशा ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय, जिले एवं परिवार का नाम रोशन किया है। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। गांव पीठखेड़ा, जनपद अमरोहा निवासी कुमारी नियाशा, पुत्री सुरेंद्र सिंह, ने 5 से 7 जून 2026 तक प्रो मैथ्यूज स्कूल, नोएडा में आयोजित 30वीं प्री स्टेट शूटिंग गेम प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। छात्रा की सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। बुधवार को विद्यालय पहुंचने पर प्रबंधक बुद्ध सिंह, प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह, अध्यक्ष अरविंद कुमार एवं समस्त स्टाफ ने मिठाई खिलाकर ...