लोहरदगा, जनवरी 6 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा के ललित नारायण स्टेडियम के कायाकल्प के लिए खेल विभाग ने चार करोड़ 99 लाख रुपए का डीपीआर तैयार किया है। चार दशक से भी अधिक पुराने इस स्टेडियम के नए रूप में आने पर यहां तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नए साल में उम्मीद लगाई जा रही है कि यह योजना धरातल पर उतर जाए। इसके पूर्व साल 2021 में पर्यटन कला संस्कृति और खेल विभाग में दो करोड़ 35 लाख रुपए इस स्टेडियम के कायाकल्प के लिए स्वीकृत किए थे। जिसमें से 50 लाख रुपए का आवंटन भी हो चुका था। इसके बाद समीक्षा में यह पाया गया कि स्टेडियम की जो हालात है, उसका कायाकल्प करने में इतनी राशि पर्याप्त नहीं है। इसलिए इस योजना को रद्द करते हुए पैसे वापसी की प्रक्रिया की जा रही है। करीब पांच करोड़ खर्च कर बनने वाले स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.