हापुड़, अप्रैल 12 -- नगर के गढ़ रोड स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर से एलएन पब्लिक स्कूल की ओर जाने वाले रास्ता गड्ढों में तब्दील हो गया है। यहां पानी की निकासी नहीं होने के कारण लोगों को बिना बरसात के ही जलभराव की समस्या से जुझना पड़ता है। ऐसे में 20 हजार से अधिक लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है, आए दिन सड़क में बने गड्ढों में गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। जलभराव से डेंगू फैल रहा है, संचारी रोगों से भी लोगों का बुरा हाल है। नगर पालिका और जिला प्रशासन की ओर से कोई सुध नहीं ली जा रही है। नगर के एलएन रोड पर एलएन पब्लिक स्कूल व मदर्स प्राइड स्कूल है, इन स्कूलों में रोजाना हजारों बच्चों का आवागमन होता है। इसके अलावा चैनापुरी फाटक होते हुए न्यू भीमनगर, अयोध्यापुरी, तगासराय, फूलगढ़ी, कोटला समेत दर्जनों मोहल्लों के लोग गढ़ रोड तक निकल जाते हैं। मोहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.