मुजफ्फरपुर, जनवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एलएनएम कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में एक्सिस बैंक ने एमबीए की छात्राओं के लिए कैम्पस रिक्रूटमेंट का आयोजन किया। बैंक ने 14 छात्राओं का चयन असिसटेंट मैनेजर के लिए किया, जिनमें अमिशा कुमारी, आकांक्षा, जसी कुमारी, अर्पिता राज, मिनि मानसी, दीक्षा मिश्रा, सोनाक्षी झा, रशिका सिंह, अर्पणा ठाकुर, मुस्कान जायसवाल, यामिनी सोन्धी, विशाखा, रितु कुमारी और शालिनी शामिल हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. मनीष कुमार, कुलसचिव डॉ. कुमार शरतेन्दु शेखर, विभागाध्यक्ष डॉ. श्याम आनन्द झा ने शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.