हापुड़, अगस्त 17 -- गढ़ रोड स्थित एलएन पब्लिक स्कूल में 38 यूपी बीएन एनसीसी हापुड़ के तत्वावधान में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रध्वज तिरंगा के संबंध में जाना और उसके महत्व को समझा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गाया गया। एलएन पब्लिक स्कूल के एनसीसी इंचार्ज लेफ्टिनेट यक्षवीर सिंह तोमर ने एनसीसी कैडेट्स को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को समझाया। बच्चों से राष्ट्रीय ध्वज के संबंध में समाज को जागरूक करने की अपील की गई। सरकार की हर घर तिरंगा स्कीम लोगों को राष्ट्र के प्रति उनके देश प्रेम को जगाने के लिए एवं राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों को जागृत करते हैं। यह भी पढ़ें- Buxar News: हर घर तिरंगा अभियान में डीके कॉलेज ने जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख स्कूल की प्रधा...