मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- मुजफ्फरपुर। एलएन कॉलेज के प्राचार्य ने विवि प्रशासन के निर्देश पर 20 दैनिक भोगी कर्मियों को हटा दिया है। कॉलेज ने इसका पत्र जारी कर दिया है। हटाये गये कर्मियों में छह तृतीय और 14 चतुर्थ श्रेणी के हैं। पहले भी एक अंगीभूत कॉलेज ने दैनिक भोगी कर्मियों को हटाया था। महाविद्यालय दैनिक भोगी कर्मचारी संघ के सचिव अमूल्य कुमार ने कहा कि गलत पत्रों का हवाला देकर प्राचार्य ऐसा कर रहे हैं। संघ जल्द ही इसके खिलाफ आंदोलन करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.