मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। एलएनटी कॉलेज में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को कबड्डी के मुकाबले हुए। लड़कियों की कबड्डी में तीन टीमों टीम-1, टीम-2 और टीम-3 ने भाग लिया। टीम-2 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 अंक अर्जित किये और चैंपियन बनी। ब्यूटी ने सबसे अधिक 13 अंक जुटाए, जबकि प्रिया ने 4, संध्या ने 3 तथा गरिमा ने 1 अंक हासिल किए। टीम-3 ने 15 अंक हासिल कर उपविजेता का खिताब जीता। इसमें रिया ने 11 अंक, चांदनी ने 2, मुस्कान ने 1 तथा रानी ने 1 अंक जोड़े।लड़कों की कबड्डी में चार टीमों टीम-1, टीम-2, टीम-3 और टीम-4 ने हिस्सा लिया। टीम-2 सर्वाधिक 37 अंक अर्जित कर विजेता बनी। इशांत कुमार ने 19 अंक, सोनू कुमार ने 7, हिमांशु ने 6 तथा प्रकाश कुमार ने 5 अंक जुटाए। टीम-3 उपविजेता रही। इसने कुल 29 अंक अर्जित किये।...