मुजफ्फरपुर, अप्रैल 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. ममता रानी को शिक्षा जगत में उत्कृष्ट योगदान एवं प्रशासनिक दक्षता के लिए नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। उन्हें एक्सीलेंस इन एकेडमिक एडमिनिस्ट्रेशन अवॉर्ड प्रदान किया गया।यह सम्मान विगत दिनों नई दिल्ली के जनकपुरी स्थित हयात सेंट्रिक होटल में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं 1983 विश्वकप विजेता टीम के सदस्य मदन लाल, टोगो गणराज्य के राजदूत एच.ई. यावो एडेम अकपेमाडो तथा कैमरून गणराज्य की राजदूत एच.ई. सिल्वी-मिशेल म्पोन टिएक माम्बो ने संयुक्त रूप से डॉ. ममता रानी को सम्मानित किया।डॉ. ममता रानी को यह सम्मान शिक्षा प्रशासन, समर्पण, नेतृत्व क्षमता एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए दिया गया है। उन...