मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। एलएनटी कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए अब ताइक्वांडो की ट्रेनिंग दी जाएगी। बुधवार को प्राचार्य प्रो. ममता रानी की अध्यक्षता में हुई स्पोर्ट्स काउंसिल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।प्राचार्या ने कहा कि कॉलेज में खेल गतिविधियों को और सशक्त किया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और वॉलीबॉल की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वह अपने कॉलेज में बास्केटबॉल, कबड्डी और खो-खो इवेंट भी चाह रही हैं। छात्र-छात्राओं के लिए नियमित योग कक्षाएं भी शुरू होंगी। कॉलेज का जिम विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए निःशुल्क रहेगा। छात्र, छात्रा, शिक्षक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया जाएगा। प्राचार्या ने कहा कि खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने व...