मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर। ललित नारायण तिरहुत (एलएनटी) कॉलेज में 19 मई को सुबह 10 बजे से यूनिसेफ की ओर से कैंपस ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन होगा। इसमें शहर के सभी कॉलेज की छात्राएं जिनकी उम्र 18 से 29 वर्ष के बीच है और जिन्होंने बीए, बीएससी एवं बीकॉम उत्तीर्ण किया है या अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हैं, भाग ले सकती हैं। छात्राओं को आधार कार्ड, पैन कार्ड, मैट्रिक की मार्क्सशीट, लास्ट ईयर या सेमेस्टर की मार्क्सशीट, स्मार्टफोन एवं रिज्यूम के साथ आना होगा। प्राचार्य डॉ. ममता रानी और यूनिसेफ एवं इन्नोवेशन कम्स जॉइंटली के प्रतिनिधि अतुल पांडेय ने बताया कि सफल प्रशिक्षण के पश्चात यूनिसेफ की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा और प्लेसमेंट ड्राइव में चयनित छात्राओं को आगे के साक्षात्कार में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- एलएनटी...