एलएनटी कॉलेज में जैव विविधता दिवस मनाया
मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर। ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय में शुक्रवार जंतु विज्ञान विभाग के तत्वावधान में जैव विविधता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विपिन कुमार ने कहा कि भारत में जैव विविधता विकसित भारत की एक मजबूत कड़ी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जितेंद्र कुमार मिश्रा ने की। रसायनशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि नवीन भारत के निर्माण में जैव विविधता एक अनिवार्य कदम है। कार्यक्रम में छात्रों के द्वारा पीपीटी, पोस्टर और मॉडल प्रस्तुत किये गए। इसमें अंशु कुमारी, श्वेता कुमारी, महिमा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डॉ. योगेश कुमार, एजाज, प्रतिमा ने भी अपने विचार रखे। यह भी पढ़ें- पेड़-पौधों व जीव-जन्तुओं की सुरक्षा जरूरी संचालन विपिन कुमार और धन्यवाद ज्ञापन जया झा ने किया। यह भी पढ़ें- जैव विविधता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.