एलएनजेपी : नये ओपीडी में हर दिन 15 सौ मरीजों का इलाज होगा
पटना, मई 13 -- लोकनायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल के नये ओपीडी में प्रत्येक दिन 15सौ मरीजों को देखा जाएगा और उनका इलाज होगा। इसकी तैयारी अस्पताल प्रशासन ने शुरू कर दी है, जहां इलाज के अत्याधुनिक मशीनें खरीदी जा रही हैं। ओपीडी में चिकित्सकों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। बता दें कि अभी हर दिन एलएनजेपी अस्पताल में चार से पांच सौ मरीजों को ओपीडी में देखा जाता है। अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश चौधरी ने बताया कि नया भवन लगभग तैयार हो चुका है। नये भवन में विश्वस्तरीय आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। इसके लिए 45 करोड़ की मशीनें और विभिन्न उपकरण खरीदे जा रहे हैं। ये सारे काम लगभग दो महीने में पूरे कर लिये जाएंगे। इसके बाद ओपीडी चालू कर दिया जाएगा। अस्पताल चार सौ बेड का बनाया गया है, इसमें मरीजों को भर्ती किया जा सकता है।
नई नियुक्तियां - 150 सौ लगभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.