छपरा, मार्च 20 -- कार्यशाला का समापन फोटो :लोक नायक जय प्रकाश प्रौद्योगिकी संस्थान (एलएनजेपीआईटी), छपरा में "लाटेक्स प्रोफेशनल टाइपसेटिंग" विषय पर आयोजित एक सप्ताह का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन के मौके पर प्रमाण पत्र दिखाते प्रतिभागी छपरा। लोक नायक जय प्रकाश प्रौद्योगिकी संस्थान (एलएनजेपीआईटी), छपरा में "लाटेक्स प्रोफेशनल टाइपसेटिंग" विषय पर आयोजित एक सप्ताह का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण कार्यशाला 16 से 20 मार्च 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक संस्थान के एडवांस कंप्यूटर लैब में आयोजित इस कार्यशाला में छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग द्वारा कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के सहयोग से आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागिय...