एलएनजेपीआईटी: तनावमुक्त जीवन के लिए योग-ध्यान पर जोर
छपरा, मार्च 19 -- छपरा। लोकनायक जयप्रकाश प्रौद्योगिकी संस्थान, छपरा में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज संस्था के शिक्षा प्रभाग के सहयोग से संपन्न हुआ। महाविद्यालय के एमपीएच हॉल (प्रयोगशाला भवन) में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सत्र की मुख्य वक्ता बीके अनामिका (राजयोग शिक्षिका) रहीं, जिन्होंने मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन व योग अभ्यास के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और बदलती जीवनशैली के कारण मानसिक तनाव एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। ऐसे में नियमित ध्यान, सकारात्मक सोच और संतुलित दिनचर्या अपनाकर व्यक्ति अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.