एलएनएस प्राचीन क्लब ने किया आभार संध्या का आयोजन
मुरादाबाद, जून 3 -- एलएनएस प्राचीन क्लब की ओर से बुधवार को सिल्वर स्पून रेस्टोरेंट में आभार संध्या का आयोजन आयोजित किया गया। शुभारंभ डायरेक्टर सरोज गुप्ता, अंजू लोचब व प्रिया पांडे ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अध्यक्ष प्रीति कश्यप ने सभी सदस्यों पूरे सत्र में सहयोग देने के लिए उपहार देकर आभार व्यक्त किया। वहीं सेक्रेटरी सौम्या और बबीता गुप्ता ने मनोरंजन गेम खिलाए गए। अलका, गुंजन और शोभना ने नृत्य की प्रस्तुति दी। विजय पांडे, मौनी भटनागर, पल्लवी, भूमिका, सपना कश्यप,अंजना, शोभा गुप्ता, मृदुल दुबे आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.